{"_id":"6235bda746ef2e62785c899a","slug":"five-accused-of-a-particular-community-arrested-who-vandalized-religious-place-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले एक विशेष समुदाय के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले एक विशेष समुदाय के पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
Sat, 19 Mar 2022 05:04 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, भनवापुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:04 PM IST
सार
पीड़ित महिला के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और मामला दो समुदाय का होने के कारण तेतरी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में दो पुरुष और छह महिलाओं को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक वर्ग विशेष के द्वारा धार्मिक स्थल तोड़ने और एक परिवार के साथ मारपीट के मामले मे वांछित आठ आरोपियों में से पांच की गिरफ्तारी त्रिलोकपुर पुलिस ने शुक्रवार को देर शाम की। तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते ग्यारह मार्च को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में एक विशेष समुदाय के कुछ अराजकतत्वों के द्वारा गांव में स्थित मां काली के प्रतिमा को तोड़ दिया गया था और एक परिवार के महिलाओं के साथ मार पीट की गई थी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के तहरीर पर त्रिलोकपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया और मामला दो समुदाय का होने के कारण तेतरी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया था। मामले में दो पुरुष और छह महिलाओं को आरोपी बनाया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर रामकृपाल शुक्ल के निर्देशन व उप निरीक्षक अनिल कुमार के अगुआई मे गठित टीम ने मो. अस्लम, जलालउद्दीन, अफरोज जहां, सहीदुन्निशा और समीमुन्निशां को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के भेज दिया। इस दौरान लखीचंद्र गुप्ता, सिकंदर, महिला सिपाही दिव्या सिंह, शिल्पी मौर्या उपस्थित रही।