{"_id":"62449957b2570a3828286919","slug":"fishing-person-dies-by-drowning-in-the-river-siddharthnagar-news-gkp4316340167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछली पकड़ने गए व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत
बयारा। भवानीगंज थाना क्षेत्र का भैसहिया गांव निवासी एक व्यक्ति एक फार्म के पास से बहने वाली कुआनों नदी में मंगलवार को मछली पकड़ने गया था, जहां पर उसकी डूबने से मौत हो गई। बुधवार दोपहर में गोताखोरों की मदद से शव को निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के भैसहिया गांव निवासी राम अजोरे (55) नदी में मछली पकड़ने मंगलवार को लगभग दो बजे गया और शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद लोगों ने ढूंढना शुरू कर दिया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर में लगभग तीन बजे पता चला की उनकी साइकिल और कपड़ा नदी के किनारे रखा हुआ था। जिससे लोगों को शक हुआ कि वह नदी में डूब तो नहीं गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना थाना भवानीगंज को दी। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचकर गांव वालों की मदद से नदी में तलाश शुरू कर दिया।
इसी दौरान उसकी नदी शव मिला। लाश मिलने के बाद गांव में मातम पसर गया। घटना से पूरे गांव में शोक व्याप्त है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक राम अजोरे के एक लड़का है जो कि इस समय मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी कर रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष भवानीगंज महेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी है। इस संबंध में चुनमुन निवासी ग्राम भैसहिया द्वारा सूचना दी गई कि मेरे बड़े भाई राम अजोरे मंगलवार की शाम कुआनो नदी में मछली पकड़ने गए थे जो रात को घर नहीं आए। हम गांव के लोगों के साथ-साथ तलाश करते हुए नदीं के पास पहुंचा तो देखा कि उनका कपड़ा नदी किनारे पड़ा है। ग्रामीणों के सहयोग से सबको नदी से शव निकालकर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।