{"_id":"665233a2fe9f96fda8066804","slug":"fire-rained-from-the-skyparameter-reached-beyond-44-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-118046-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आसमान से बरसी आग...पारा पहुंचा 44 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आसमान से बरसी आग...पारा पहुंचा 44 के पार
Sun, 26 May 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 May 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आज 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है गर्मी का पारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सुबह आठ बजे से ही धूप ने अपनी गर्मी से लोगों को पसीना पसीना कर दिया। दोपहर 12 बजे पारे की सुई 42 डिग्री पर पहुंच गई। दोपहर तीन बजे अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री पर पहुंच गया। शाम चार बजे तक भी तापमान की सुई नीचे नहीं आई। शाम के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।
तापमान बढ़ने के साथ ही वोट पोलिंग बूथों पर भी सन्नाटा छाने लगा, लोगों को सूरज भगवान ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया, ऐसे में पूरे दिन वोटरों को गर्मी से परेशान होना पड़ा। अचानक पारा 45 के करीब पहुंचने से लोगों को जून जैसी तपिश मई में भी देखने को मिली है। ऐसे में लोग बार-बार पानी पीते नजर आए। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के पार जाने से सूरज भगवान के छिपने के बाद ही उमस से लोगों को राहत नहीं मिल पाई। जबकि मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ और दिन इस गर्मी के जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। 26 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने का पूर्वानुमान हैं, वहीं न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। पारा 45 के पार पहुंचने से लोगों को दिन में आग के गोले का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पारा 45 के पार जा सकता है, शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज की गई।