फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire in rubbish

Siddharthnagar News: कूड़े में लगी आग, एक घंटे आवागन में दिक्कत, हाईवे पर सांस रोककर निकले राहगीर

Sat, 27 Apr 2024 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
fire in rubbish
फोटो- है
विज्ञापन




- नगर पालिका की ओर से शहर के बाहर गिराए गए कूड़े में आग से अफरा-तफरी

- एक घंटे तक पुरानी नौगढ़ होते हुए ककरहवा जाने वाले मार्ग पर रहा धुआं-धुंआ

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। शहर के बाहर जमुआर नाले पर गिराए गए कूड़े के दुर्गंध से पहले से ही शहर के लोगों की दम घुट रहा था। शुक्रवार को कूड़े में आग लगने से उससे उठने वाले धुएं से जहां पुरानी नौगढ़ शहर तक धुंआ-धुंआ होने से एक घंटे तक नौगढ़ बर्डपुर ककरहवा मार्ग पर आवागमन में लोगों को कठिनाई हुई। धुएं में राहगीरों को सांस रोककर निकलना पड़ा।
धुएं से घुटन के साथ ही दुर्गंध ने लोगों को बेचैन कर दिया। आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड का पानी कम पड़ गया और दोबारा पानी भरने जाना पड़ा। घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस बीच अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से शहर के उत्तर दिशा में स्थित जमुआर नदी के पास शहर का कूड़ा गिराया जा रहा है। इससे सुबह और शाम बैठने वाले दुर्गंध से परेशान रहते थे। शुक्रवार को उनकी परेशानी तब और बढ़ गई, जब कूड़े के ढेर में आग लग गई और तेजी से धुआं उठने लगा। चंकि यह बर्डपुर और ककरहवा मार्ग पर स्थिति है। इसलिए हजारों की संख्या में इस हाईवे से वाहन गुजरते हैं। आग लगने के बाद धुएं का गुबार और लपटें उठने लगीं। गुजरने वाले वाहनों को निकलने में कठिनाई होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची। लेकिन बुझाते- बुझाते पानी खत्म हो गया। दोबारा पानी लेकर पहुंची तो घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बोले लोग

जमुआर नदी शहर का अहम हिस्सा है। यहां पर सुबह और शाम नियमित लोग टहलने के लिए आते हैं। कूड़ा गिराने और उसके जलाए जाने से बड़ी दिक्कत होती है। आग लगने के बाद सांस लेने में बड़ी कठिनाई हुई।


नरुद्दीन, भगत सिंह नगर

---

शहर के किसी अलग छोर पर कूड़ा घर बनाया जाना चाहिए। कूड़े में आग लगने के बाद इधर से गुजरने में भारी कठिनाई हुई। इससे दम निकल रहा था। कूड़े की आग कई दिनों तक नहीं थमती है।

विकास, निवासी भगत सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed