फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out under suspicious circumstances, burning 32 acres of crops.

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में लगी आग, 32 एकड़ फसल जली

Fri, 03 Apr 2026 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out under suspicious circumstances, burning 32 acres of crops.
भटनी। क्षेत्र के सिंगहीडीह गांव में संदिग्ध परिस्थिति में बृहस्पतिवार को आग लग गई। इससे सिंगहीडीह और दुबौली गांव के बीच करीब 32 एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

साथ ही आगलगी में पांच पशु भी झुलस गए। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग के साथ आग पर काबू पाया। बाद में पहुंचीं तहसीलदार सलेमपुर अलका सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। भटनी के सिंगहीडीह गांव के पूर्वी छोर पर गेहूं के खेत में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने आग की लपटें देख शोर मचाया। पछुआ हवा से आग तेजी से फैलने लगा। शोर सुनकर करीब पांच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी लोग आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन

इसी बीच स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई और इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड टीम को दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान करीब 32 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। साथ ही पांच सुअर जल गए। इस दौरान तहसीलदार अलका सिंह भी राजस्व कर्मियों के साथ पहुंच गई। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed