फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire broke out in the house, burnt to ashes

Siddharthnagar News: घर में लगी आग, सामान जलकर राख

Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 13 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house, burnt to ashes
त्रिलोकपुर क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग जला सामान।
सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर गांव में एक किसान के घर में शनिवार रात मेें आग लग गई। घर से धुआं व आग की लपटे निकलता देख परिवार के लोग जगे और शोर मचाना शुरू कर दिए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बड़हरा विशुनपुर निवासी मग्घू भारती का परिवार शनिवार रात को खाना खाकर घर के बरामदे में सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे घर के कमरे में से धुआं व आग की लपटे निकलता देख गृह स्वामी का छोटा बेटा जग गया और परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। जब तक परिवार के लोग शोर मचा कर गांव के अन्य लोगों को बुलाते तब तक कमरे में रखा डबल बेड, सोफा, फ्रिज, कपड़ा, मोबाइल, तीन बच्चो का स्कूल का कापी किताब सहित बैग, करीब 80 हजार रुपये का आभूषण व बेड में रखा 8 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गया। शोर सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत पर आग पर काबू पाया। उस समय तक कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान संतू राम ने सूचना पाकर रविवार सुबह हल्का लेखपाल अभिषेक यादव पीड़ित के घर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। लेखपाल ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पा रहा है। नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को सूचित कर दिया हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed