फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR registered three days after allegation of rape of a teenage girl.

Siddharthnagar News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज

Sun, 19 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 19 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
FIR registered three days after allegation of rape of a teenage girl.
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन दिन बाद भी पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय टालमटोल करती रही। जब परिजन और ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी, तब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

रविवार को महिला पुलिस की मौजूदगी में पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी लाया गया। प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत आवश्यक मेडिकल परीक्षण के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजन सदमे में है।
विज्ञापन

परिजन ने आरोप लगाया कि समय रहते कार्रवाई न होने से उन्हें मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ा। हालांकि, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। इसके आधार कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed