फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR registered against 21 people including the village head under serious sections

Siddharthnagar News: ग्राम प्रधान समेत 21 लोगों पर गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज

Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 21 people including the village head under serious sections
भटनी। क्षेत्र के धर्मखोर बाबू गांव में हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मंगलवार को ग्राम प्रधान समेत 21 लोगों मारपीट सहित गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई करीब दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर हुई है। प्रकरण में दूसरे पक्ष पर पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी थाना क्षेत्र के धर्मखोर बाबू गांव में 22 जनवरी को खोप की जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों पर हत्या की कोशिश आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया है। दूसरे पक्ष की मंजू देवी के तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होकर एकतरफा कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही हल्का एसआई पर आरोपी पक्ष के साथ साठगांठ का आरोप लगाया। मामले में न्यायालय के आदेश पर करीब दो महीने बाद ग्राम प्रधान आशुतोष यादव, राजेश ठाकुर, हरिकेश ठाकुर, डुगुर ठाकुर, धर्मेश ठाकुर, योगेंद्र उर्फ जोगिंदर ठाकुर, श्रीकिशुन, वरन ठाकुर, राजा ठाकुर, निखिल, रामू ठाकुर और दस अज्ञात पर हत्या की कोशिश, मारपीट आदि गम्भीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि धर्मखोर बाबू गांव में हुई मारपीट मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed