{"_id":"69d00597a839473d2e07fbf1","slug":"fir-lodged-against-three-for-allegedly-converting-religion-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156018-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
Fri, 03 Apr 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। मिश्रौलिया थाने के धोबही गांव में धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी पीड़ित के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
एसओ मिश्रौलिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर में बाबूलाल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि गांव के फारूक, गुलाम हुसैन व हदीसुल्लाह ने लोगों को बहला-फुसलाकर, धन की लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते हैं। उनके दबाव से गांव के एक परिवार ने धर्म परिवर्तन कर लिया है और उसके सहयोग से उसकी तीन बेटियों को भी मस्जिद में ले जाकर नमाज पढ़ाई जा रही है। यह तीनों बहनें स्कूल में बुर्का पहनकर आ जा रही है। यही नहीं यह लोग उन्हें और उनकी पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। यह लोग कहते हैं कि इस मुस्लिम बहुल गांव में सुखी नहीं रह पाओगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में सीओ प्रवीन प्रकाश का कहना है प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
-- -
पूर्व मंत्री ने की परिवार के लोगों से मुलाकात
इटवा। धर्म परिवर्तन की घटना से नाराज पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को गांव में पहुंचकर हिंदुओं को ढांढस बंधाते हुए कहा कि धर्मांतरण कराने वालों की जगह अब जेल होगी। उन्होंने कहा कि अब वह दिन लद गए, जब कुछ लोगों के चलते हिंदू समाज के लोग पूजा-अर्चना नहीं कर पाते थे। खुलेआम लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जाता था। आज प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार है। जबरदस्ती व लालच देकर धर्मांतरण कराने वालों की जगह अब जेल होगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम मिश्र, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कसौधन, अमित दुबे, मंडल अध्यक्ष इटवा दीप नारायण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।