{"_id":"6557af8801133e32100675fd","slug":"fine-on-6-schools-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-8375-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बिना मान्यता संचालित छह प्राइवेट स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बिना मान्यता संचालित छह प्राइवेट स्कूलों पर एक-एक लाख जुर्माना
Fri, 17 Nov 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर बर्डपुर क्षेत्र के विद्यालयों पर हुई कार्रवाई
बंद करने के नोटिस के बाद भी बिना मान्यता के संचालित कर रहे थे स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जांच में अमान्य पाए गए बर्डपुर क्षेत्र के छह प्राइवेट स्कूल बंद करने के नोटिस के बाद भी बिना मान्यता के संचालित हैं। बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने इन सभी छह स्कूलों पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है। खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर की रिपोर्ट पर बीएसए ने यह कार्रवाई की है।
उन्होंने इसके बाद भी स्कूलों के संचालित पाए जाने पर प्रत्येक दिन 10 हजार रुपये जुर्माना लगाते हुए इसकी वसूली भू-राजस्व की भांति करने के निर्देश दिए हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों की जांच की गई थी। इसमें अलीगढ़वा स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल, जीनियस पब्लिक स्कूल, पचिगवा ठकुरापुर स्थित न्यूटन पब्लिक स्कूल, तिवारीपुर स्थित वीएम पब्लिक स्कूल और नोनहवा चौराहा स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल व जय मां वैष्णो देवी पब्लिक स्कूल अमान्य पाए गए। खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर ने बिना मान्यता के संचालित इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को पत्र भेजकर संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन स्कूलों का संचालन बंद नहीं किया गया।
विज्ञापन
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि स्कूलों के संचालन के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत मान्यता प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे में बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करने वाले प्रबंधकों पर अधिनियम के तहत अर्थदंड लगाने का नियम है। उन्होंने कहा कि बार-बार नोटिस के बाद भी बिना मान्यता संचालित यह स्कूल बंद नहीं किए गए। बिना मान्यता के विद्यालय संचालित करना लोगों को धोखा देना है। इसलिए इन सभी छह स्कूलों में प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया गया है।
इन स्कूलों के प्रबंधकों को 15 दिन के अंदर अर्थदंड की धनराशि जमा कर पर्ची बीएसए कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इन विद्यालयों को तत्काल बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद संचालित स्कूलों से प्रतिदिन 10 हजार रुपये जुर्माना की वसूली की जाएगी।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि अन्य ब्लॉकों में भी जांच कराकर ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी।
अंकुश लगाने में नाकाम विभाग
जिले के विभिन्न स्थानों पर बिना मान्यता संचालित स्कूलों की भरमार है। विभाग इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। मात्र बर्डपुर ब्लॉक में हुई जांच में छह स्कूल बिना मान्यता के संचालित पाए गए। जबकि अन्य ब्लॉकों में भी कई स्कूल बिना मान्यता संचालित हैं। दो माह पहले लोटन और बांसी ब्लॉक में बिना मान्यता संचालित एक-एक स्कूलों पर अर्थदंड लगाया गया था।
विभाग की मानें तो जहां से खंड शिक्षा अधिकारी अमान्य स्कूलों को बंद करने का नोटिस भेजने के साथ बीएसए कार्यालय में रिपोर्ट भेजते हैं, सिर्फ वहीं पर कार्रवाई होती है। ऐसे में कई ब्लॉकों में धड़ल्ले से बिना मान्यता स्कूल संचालित हो रहे हैं।
जल्द ही दर्ज होगा एक स्कूल पर केस
बर्डपुर ब्लॉक में बिना मान्यता संचालित एक स्कूल पर अर्थदंड लगाया गया था। इसके बाद संचालन पर प्रत्येक दिन के हिसाब से 10 हजार रुपये जुर्माना लगाने के निर्देश थे। इसके बावजूद संचालित हो रहे स्कूल प्रबंधक ने न तो अर्थदंड जमा किया और न ही प्रतिदिन लगने वाला जुर्माना अदा किया। खंड शिक्षा अधिकारी बर्डपुर की रिपोर्ट पर बीएसए जल्द ही इस स्कूल के विरुद्ध केस दर्ज कराएंगे।