फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fighting due to rivalry, rebellion case against eight

Siddharthnagar News: रंजिश में मारपीट, आठ पर बलवे का केस

Sun, 24 Mar 2024 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fighting due to rivalry, rebellion case against eight
- गोल्हौरा पिपरा गांव में देर रात हुआ था विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोल्हौरा। पिपरा गांव में रंजिश को लेकर शनिवार की रात एक परिवार के कुछ लोगों में मारपीट होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवे का केस पंजीकृत किया है। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। पिपरा गांव निवासी बाबू राम की तहरीर पर गोल्हौरा थाना की पुलिस ने गांव के हरिओम, ओमप्रकाश सहित आठ लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करने मारने-पीटने व बलवे का मुकदमा पंजीकृत किया है।

दूसरे पक्ष के हरिओम ने भी पुलिस को बाबूराम के परिजनों पर मारने-पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि बाबू राम के परिवार के लोग घायलावस्था में थाने आए थे। तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत कर उनका इलाज व स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। दूसरे पक्ष के हरिओम की तहरीर के संबंध में उन्होंने कहा कि सीओ इटवा को बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed