फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fight over land dispute

Siddharthnagar News: जमीन के विवाद में मारपीट, एक परिवार के पांच जख्मी

Thu, 07 Dec 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
fight over land dispute
मिश्रौलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठौवा गांव में मंगलवार रात जमीन के विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें एक ही पक्ष के पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर हमला करने वाले पांच लोगों पर मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मिठौवा गांव रविवार रात पहले से चल रहे जमीन विवाद में राधेश्याम और रामसूरत के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित पक्ष की चिरैया देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर रामसूरत, रामवृक्ष, शांती, गीता, दीपक लाठी डंडी के साथ दरवाजे पर पहुंच गए। जबतक मना करते मेरे परिवार के अशोक, साहिल, मंगेश, महिमा, बहू सुनीता को बद्दी बद्दी गाली देते हुए मारने पीटने लगे। चोट लगने के कारण साहिल बेहोश हो गए। गांव के लोगों ने बीच-बचाव करके मामले को शांत करवाया। इसके बाद एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा इलाज के लिए भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिरैया देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि अशोक, मंगेश, साहिल, सुनीता, महिमा को गंभीर चोट आई हुई है। चिरैता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में रामसूरत, रामवृक्ष, शनि, गीता, दीपक के खिलाफ मुकदमा लिख गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed