{"_id":"682cc1974c49fe05c80ea6f3","slug":"fight-in-front-of-naib-tehsildar-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137850-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार के सामने मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नायब तहसीलदार के सामने मारपीट
विज्ञापन
बांसी तहसील कार्यालय सभागार में मारपीट करते लोग। स्रोत सोाल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। तहसील कार्यालय सभागार में नायब तहसीलदार सदर की मौजूदगी में मंगलवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। नायब तहसीलदार के बीच-बचाव करने पर मामला शांत हुआ और सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को कोतवाली ले आई, जबकि एक फरार हो गया।
पुलिस ने एक पक्ष से एक तथा दूसरे पक्ष से तीन लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। इस प्रकरण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। तहसील कार्यालय के सभागार खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलवालगुनुही निवासी एक पक्ष के इब्राहीम और दूसरे पक्ष से इबरार, अमित कुमार, जौहर जमीन विवाद में अपना पक्ष रखने और अपनी पत्रावली दिखाने आए थे। इस बीच दोनों पक्ष तकरार करने लगे और देखते ही देखते एक दूसरे पर हमलावर हो गए और लात घूंसा चलने लगा।
मामला बढ़ता देख नायब तहसीलदार सदर चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ पहुंचे एसआई विजय प्रकाश दीक्षित एक पक्ष के इब्राहीम दूसरे पक्ष के इबरार, अमित कुमार विश्वनाथ को पकड़कर कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहसील सभागार में मारपीट करने वालों पर शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है।