फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fight for ten rupees, three injured

दस रुपये के लिए मारपीट, तीन जख्मी

Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fight for ten rupees, three injured
दस रुपये के लिए मारपीट, तीन जख्मी
विज्ञापन

बांसी कोतवाली क्षेत्र के थुम्हवा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के थुम्हवा गांव में शनिवार की रात दस रुपये केे लिए मारपीट हो गई। इसमें तीन लोग चोटिल हो गए। एक वृद्ध की हालत गंभीर है, उसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा है। पीड़ित की पत्नी अरबुन्निशा ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के थुम्हवा गांव निवासी अरबुन्निशा (60) ने आरोप लगाया की उसका बेटा गुलजार गांव के चौराहे पर सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। शनिवार को वहां पर गांव के ही एक युवक से रुपया निकालने के लिए ली जाने वाले वाली दस रुपये चार्ज को लेकर विवाद हुआ था। इस के बाद वह युवक रात में अपने दो भाइयों और पिता के साथ उनके घर लाठी, डंडा व बैट लेकर पहुंचे और गुलजार को घर से बाहर खींच लिया। बचाव के लिए मैं और पति हजरत अली (65) पहुंचे तो उन लोगों नेे पति को भी पीट दिया, जिससे वह घायल होकर बेहोश हो गए। बेटे और मुझे भी चोटें आईं। तत्काल इसकी सूचना डायल-112 पर देकर पति का इलाज कराने के लिए पीएचसी तिलौली लेकर गई। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अरबुन्निशा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाल छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed