{"_id":"616320608ebc3e25e207457b","slug":"fever-diarrhea-patients-increased-beds-in-district-hospital-were-full-siddharthnagar-news-gkp41246022","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, डायरिया के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में फुल हो गए बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, डायरिया के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में फुल हो गए बेड
विज्ञापन
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार, डायरिया के मरीज बढ़े, जिला अस्पताल में फुल हो गए बेड
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला अस्पताल में अधिक मरीज भर्ती होने के कारण वार्डों के बेड फुल हो गए हैं।
जैसे ही बेड खाली हो रहे हैं, वैसे ही भर्ती होने वाले मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में सर्वाधिक मरीज डायरिया और बुखार से पीड़ित हैं।
शहरी क्षेत्र में डायरिया के मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है, जबकि विभिन्न क्षेत्रों के डायरिया पीड़ित मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। इसी प्रकार गंभीर होने वाले में बुुखार के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में भी डायरिया के मरीज की स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जिला अस्पताल में 216 बेड हो गए हैं, जिनमें से जिला अस्पताल में 116 बेड लगातार फुल चल रहे हैं। जिला अस्पताल में बेड फुल होने पर एमसीएच विंग के 100 बेड वाले अस्पताल में मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
जिला अस्पताल में फिजिशियन डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि डायरिया और बुखार के मरीज पहले की अपेक्षा कुछ कम हो गए हैं, लेकिन फिर भी भर्ती मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। इधर डायरिया के कारण शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र के मरीज भी आ रहे हैं।