{"_id":"679a74d01ed998fa400c74ff","slug":"festival-started-with-colorful-presentations-of-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-131483-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर महोत्सव की शुभारंभ कार्यक्रम पर स्वागत गीत प्रस्तुत करती शिक्षिकाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर महोत्सव के पहले दिन स्कूली छात्राओं की प्रस्तुति ने पूरे पंडाल में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
माध्यमिक स्कूलों के छात्राओं का सांस्कृतिक कार्यक्रम 29 एवं 30 जनवरी को होना है, जिसमें पहले दिन ही छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुति देकर बाहर से आए कलाकारों को चुनौती देना शुरू कर दिया है। उनकी प्रस्तुति पर पंडाल में बैठे लोगों ने इनकी वाहवाही की। महोत्सव के पहले दिन 23 विद्यालयों के छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहनकोला के छात्राओं ने श्रीगणेश वंदना से किया। वहीं सिद्धार्थ मॉडर्न एकेडमी की छात्राओं ने बेटी बचाओ डांस कर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल मसिना की छात्र-छात्राओं ने शिव नित्य करके पंडाल भक्तिमय किया तो वहीं गुडलक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी रंगीलो मारो ढोलना पर नित्य कर सबको सम्मोहित करते नजर आए। रघुवर प्रसाद जायसवाल विद्या मंदिर की छात्राओं ने महाभारत की थीम पेश की। सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के बच्चों ने इंडिया मैशअप सांग पर डांस किया। जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रघुकुल रीत सदा चली आई पर सामूहिक नृत्य किया।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीप्रकाश सिंह, सच्चिदानंद शुक्ला, पूर्णेश्वर मिश्रा, राजेश शर्मा, समर बहादुर पाल, सविता वर्मा, ज्योत्सना सिंह, अर्चना सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, उमाशंकर, इंद्र कुमार पांडेय एवं सरोज कसौधन शामिल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नितेश पांडेय ने किया।पांच दिवसीय सिद्धार्थनगर महोत्सव का शानदार आगाज बुधवार को हुआ। मुख्य पंडाल में जहां पूरे दिन चलने वाले विविध आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे वहीं शाम के समय देश के जाने माने कलाकार अपने हुनर का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन
इन सबके इतर महोत्सव में मनोरंजन के साधन, खरीदारी के लिए लगी दुकानें और फूड जोन दर्शकों को अपनी ओर लुभा रहे हैं। पहले दिन शाम होते ही लोगों की भारी भीड़ महोत्सव में आने को बेताब दिखी। छोटे-बड़े कई झूलों के अलावा मैजिक ट्रेन, मिकी माउस, बोटिंग जैसे मनोरंजन के साधन बच्चों को खूब लुभा रहे हैं।
ड्रैगन और ब्रेक डांस झूला बच्चों के साथ बड़ों को भी अपनी ओर खींच रहा है। मनोरंजन के साधनों में इस बार कई वर्षों बाद मौत का कुआं भी लगा है। इसको लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आया। मौत का कुआं में स्टंट मैन बाइक के साथ कार भी चलाते हुए अपना हुनर दिखा रहे हैं।