{"_id":"632e014af598eb06e6760f35","slug":"festival-celebrate-in-readitional-way-siddharthnagar-news-gkp451563368","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत ढंग से मनाएं त्योहार : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत ढंग से मनाएं त्योहार : एसडीएम
विज्ञापन
डुमरियागंज थाने पर नवरात्र को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते एसडीएम अभिषेक पाठ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परंपरागत ढंग से मनाएं त्योहार : एसडीएम
डुमरियागंज थाने में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक
डुमरियागंज। नवरात्र दुर्गापूजा दशहरा का पर्व आपसी प्रेम सद्भाव और सौहार्द के बीच मिलकर मनाएं। त्योहार के दौरान किसी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। शांति व्यवस्था और माहौल को बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
ये बातें एसडीएम अभिषेक पाठक ने बृहस्पतिवार की देर शाम डुमरियागंज थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे के प्रयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाए। विसर्जन जुलूस और पूजा के दौरान नशे की हालत में कोई व्यक्ति शामिल नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा व सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा दुर्गा। पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में 119 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। त्योहार के दौरान अफवाह फैलाने वाले और अराजकता उत्पन्न करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, महेश सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि परवेज अहमद, वसीम अहमद, दिलीप पांडेय, ताकीब रिजवी, मौलाना एहसानउल्लाह कासमी आदि मौजूद रहे।