फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fertilizer shops investigation, licenses of two suspended

उर्वरक दुकानों की जांच, दो के लाइसेंस निलंबित

Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer shops investigation, licenses of two suspended
उर्वरक दुकानों की जांच, दो के लाइसेंस निलंबित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग की टीम ने जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में स्थित उर्वरक की 40 दुकानों पर छापेमारी की। इसमें आठ दुकानों से नमूने लिए गए। तीन को कारण बताओ नोटिस जारी की गई और दो दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
यूरिया की कालाबाजारी रोकने, बाजार में उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक दुकानों पर जांचकर पास मशीन से बिक्री तथा गुणवत्ता की जांच की। इस बीच दुकान बंद कर हट गए मिठवल के विजय कुमार गुप्ता खाद भंडार और मोतीगंज स्थित अहमद खाद भंडार के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

दुकान पर स्टाक रजिस्टर आदि नहीं पाए जाने पर इटवा के रगड़गंज स्थित त्रिपाठी कृषि रक्षा केंद्र, मोतीगंज के जवाहिर खाद भंडार और जोगिया के मौर्या खाद भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ आठ दुकानों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। टीम में जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र त्रिपाठी, कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विवेक दुबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed