{"_id":"6a4fdee978c95b27810a0da3","slug":"fertilizer-centers-near-the-border-will-undergo-continuous-inspections-instructions-issued-to-take-action-against-overcharging-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161031-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सीमा से सटे खाद केंद्रों की होगी लगातार जांच, ओवररेटिंग पर कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सीमा से सटे खाद केंद्रों की होगी लगातार जांच, ओवररेटिंग पर कार्रवाई के निर्देश
Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमा क्षेत्र के नजदीक स्थित सहकारी समितियों और निजी खाद दुकानों की लगातार जांच कराने को कहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि खाद वितरण के लिए रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि किसानों को समय से उर्वरक मिल सके। वितरण के दौरान किसानों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद की ओवररेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि उर्वरक की उपलब्धता और बिक्री पर लगातार निगरानी रखें। खासतौर पर नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में स्थित खाद केंद्रों की जांच को प्राथमिकता दी जाए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव, सभी उपजिलाधिकारी, डीसी मनरेगा संदीप सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।