{"_id":"5ee399dd8ebc3e42ea6107cd","slug":"female-corona-found-infected-siddharthnagar-news-gkp3544593107","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कोविड19 पॉजिटिव पाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कोविड19 पॉजिटिव पाई गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला कोरोना संक्रमित मिली
कोलकाता से लौटे युवक के परिवार की सदस्य है महिला
महिला के परिवार और संपर्क में आने वालों का सैंपल लिया गया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण के केस जिले में बढ़ते जा रहे हैं, शुक्रवार को इटवा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला कोरोना संक्रमित पाई गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 167 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट कर दिया। संक्रमण की रोकथाम के मद्देनजर महिला के पारिवारिक सदस्यों सहित उसके संपर्क में आए लोगों के लार का नमूना लिया गया।
इटवा ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक 20 दिन पहले कोलकाता से घर लौटा था। स्वास्थ्य जांच करने के बाद उसे होम क्वारंटीन कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के साथ ही उसके परिवार के सदस्य और गांव के कुछ लोगों के रैंडम सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में युवक तो निगेटिव मिला लेकिन उसकी भाभी कोरोना पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और महिला को आइसोलेशन वार्ड भिजवाया। टीम ने महिला के परिवार के सभी सदस्यों का और उसके संपर्क में आने वाले 40 से अधिक लोगों का नमूना लिया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि महिला एसिप्टोमेटिक (लक्षणहीन) कोरोना संक्रमित पाई गई, उसका इलाज किया जा रहा है।
सिद्धार्थनगर: कोरोना एक नजर में
अब तक लिए गए सैंपल- 4186
निगेटिव परिणाम- 3370
पॉजिटिव केस- 167
परिणाम का इंतजार- 486
कोरोना को मात देने वाले- 116
एक्टिव केस- 45
मृत्यु- छह