फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fed up with the taunts, Urmila took the suicide step

Siddharthnagar News: तानों से तंग आकर उर्मिला ने उठाया आत्मघाती कदम

Thu, 22 Jun 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 22 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fed up with the taunts, Urmila took the suicide step
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के केशवार गांव निवासी उर्मिला की मौत फंदे से लटकने की वजह से होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि शादी के 20 साल बाद भी बच्चा न होने के कारण उनके पति, ससुर और देवर ने ताने मारते थे। जिससे मानसिक रूप से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मजबूर कर दिया था। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के साथ ही आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज करके आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के केशवार गांव निवासी उर्मिला पत्नी नारद की कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टा से लटकता शव बुधवार को मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि बहन की शादी के लगभग 20 वर्ष हो गए थे। उसके बाद भी कोई संतान नहीं थी। आरोप लगाया था कि इस बात पर ससुराल वाले उन्हें लगातार ताना मारते थे। हर दिन वह मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं थीं। इस बात की जानकारी उर्मिला ने उन्हें दी थी। आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना और तानों से तंग आकर ही बहन ने आत्मघाती कदम उठा लिया। तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीडऩ, आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया। एसओ खेसरहा शशांक कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तीनों को क्षेत्र के मरवटिया मोड़ से पुलिस ने दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ के बाद आरोपी ग्राम प्रधान ससुर, देवर और पति को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed