फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fear of spread of infectious diseases due to incomplete construction of drain

Siddharthnagar News: नाली के अधूरे निर्माण से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका

Thu, 25 Jul 2024 04:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Fear of spread of infectious diseases due to incomplete construction of drain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महदेवा बाजार। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के महदेवा बाजार में सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का कार्य होना था। ठेकेदार ने एक तरफ की नाली का निर्माण किया दूसरी तरफ आधा अधूरा काम करके छोड़ दिया। जिसके कारण महदेवा तिराहे पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

नाली के गंदे पानी के जमा होने के कारण उठ रही दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। जलभराव के कारण मच्छर जनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासी राजाराम यादव ने बताया कि जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय नागरिक राम अचल मोची का कार्य करके जीविकोपार्जन करते है, उनकी दुकान तिराहे पर है जलभराव के कारण दुकान बंद करना पड़ा है। सब्जी विक्रेता सुखराज ने बताया कि जलभराव के कारण दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो गई है। चंद्रिका ने बताया कि मैंने अपनी सब्जी की दुकान ही बंद कर दिया है। स्थानीय निवासी निहाल, वीरेन्द्र, राजाराम, श्रीराम आदि ने नाली निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed