{"_id":"6a46ce1e379c66e4da083039","slug":"fattehpur-turkauliya-tadwa-road-in-poor-condition-commuting-difficult-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160654-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फत्तेहपुर-तुरकौलिया-टड़वा मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फत्तेहपुर-तुरकौलिया-टड़वा मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी
Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के फत्तेहपुर से तुरकौलिया होते हुए टड़वा तक जाने वाला लगभग ढाई किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाल है। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे जगह-जगह गिट्टियां बाहर निकल आई हैं और राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
सड़क पर बने गड्ढों और उबड़-खाबड़ सतह के कारण दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीण राजेश कुमार, रियाज खान, मुनिराम आदि लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क की शीघ्र मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी बांसी के अधिशासी अभियंता वीके राय ने बताया की सड़क के बदहाली की जानकारी नहीं है, पता कराकर मरम्मत का प्रस्ताव भेज कर कार्य करवाया जाएगा।