{"_id":"5e29de868ebc3e4b6475e396","slug":"father-in-law-murdered-daughter-in-law-siddharthnagar-news-gkp338373994","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से बहू की हत्या, ससुर हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से बहू की हत्या, ससुर हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के दांग जिले में मामूली विवाद में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा से सटे दांग जिले के गढ़वा वार्ड नंबर चार में एक व्यक्ति ने मामूली विवाद पर बहू को धारदार हथियार से मार डाला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है।
दांग जिले के गढ़वा वार्ड नंबर चार निवासी कुलमान योगी ने अपने छोटी बहू बसंती (30) पर नतिनी से हुई कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में बहू को कोहलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गढ़वा इलाके के इंस्पेक्टर भरत सिंह राठौर के अनुसार नतिनी के विवाद को लेकर गुस्साए ससुर कुलमान ने बहू बसंती पर धारदार हथियार से हमला किया था। उसके पैर-हाथ और पेट में गंभीर जख्म था। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। ससुर कुलमान योगी को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।