फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   father gave his life Unhappy with children

औलादों से दुखी पिता ने दी जान: सुसाइड नोट में लिखा- अंतिम संस्कार बेटे नहीं दामाद करेगा, तभी मिलेगी आत्मा को शांति

Tue, 28 Jun 2022 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, भारतभारी(सिद्धार्थनगर)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, भारतभारी(सिद्धार्थनगर) Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 28 Jun 2022 09:35 PM IST
सार

बुजुर्ग के तीन लड़के और चार लड़कियां हैं। सभी बच्चों की शादी हो चुकी है। तीनों बेटे महाराष्ट्र में रहते हैं। बुजुर्ग अकेले गांव में रहता था। अक्सर बेटे व बहू से फोन पर विवाद होता था। बुजुर्ग ने चार से पांच माह पहले भी तीन बार जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
father gave his life Unhappy with children
अंतिम संस्कार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

डुमरियागंज थाना क्षेत्र नगर पंचायत भारतभारी में सोमवार रात एक बुजुर्ग ने कमरे में लगे पंखे के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। आत्महत्या के पीछे परिवार कलह की बात सामने आ रही है। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के भारतभारी निवासी भीखी गिरि (60) कई दिनों से पारिवारिक विवाद को लेकर तनाव और अवसाद का शिकार थे। अक्सर परिवार के लोगों से फोन पर लड़ाई झगड़े होते थे। भीखी गिरी की पत्नी की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है।

विज्ञापन

 

सोमवार की भीखी कमरे में पंखे के रस्सी से फंदा लगाकर लटक गए। हर दिन बेटी उनका हालचाल लेती थी। सोमवार की रात को भी लगभग 10.30 बजे बेटी ने ससुराल से पिता को फोन किया पर फोन उठा नहीं। इसके बाद उसने अपने चाचा के लड़के को फोन किया। उसने घर जाकर आवाज दी पर कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसने देखा कि भीखी फंदे से लटके हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसडीएम डुमरियागंज विकास कश्यप और  सीओ डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव व कोतवाल डुमरियागंज सूर्यभान सिंह ने पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डुमरियागंज कोतवाल सूर्यभान सिंह का कहना है कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन

बेटा नहीं दामाद करेगा अंतिम संस्कार

भीखी के कमरे में मिले सुसाइड नोट में लिखा है की मेरा अंतिम संस्कार मेरे दामाद झिनकू करेंगे। आगे यह भी लिखा है कि रणधीर के पास एक लाख रुपये हैं, जो मेरे दामाद झिनकू को दे दिए जाएं। उसी से मेरा अंतिम संस्कार किया जाए। मुझे भरोसा है आप लोग यह काम कर देंगे। इससे मेरी आत्मा को शांति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed