फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Father attacked son with shovel in domestic dispute

Siddharthnagar News: घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर किया फावड़े से वार

Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Father attacked son with shovel in domestic dispute
- हर्रैया कस्बे के गांधीनगर वार्ड की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। कस्बे के गांधीनगर वार्ड में मंगलवार सुबह आठ बजे घरेलू विवाद में पिता पुत्र एक दूसरे पर टूट पड़े। आक्रोशित पिता ने पुत्र के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। चोट से बौखलाया पुत्र पिता पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया।


जानकारी के अनुसार अब्दुल करीम पुत्र अब्दुल (26) सुबह आठ बजे सो कर अपने कमरे से जैसे ही बाहर निकला, तभी पिता अब्दुल ने घर के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके लाठी डंडे व फावड़े लेकर सिर पर वार कर दिया। यह देख बीच बचाव करने पहुंची अब्दुल करीम की पत्नी नरगीसा खातून को भी मार कर घायल कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद पिता थाने पहुंच गया। इधर घायल करीम की पत्नी उसे इलाज के लिए हर्रैया के एक निजी अस्पताल ले गयी जहां उसका इलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची हर्रैया पुलिस ने घायल का बयान दर्ज किया है। घायल के भाई अब्दुल हमीद ने बताया कि आए दिन हमारे पिता हम लोगों को मारते पीटते रहते हैं। वहीं पिता अब्दुल ने बताया कि बीते 24 अगस्त को बेटे ने मिलकर हमको जमकर पीटा था। इसकी शिकायत थाने पर दिया तो आसपास के लोगों को कहने पर कोई कार्रवाई नहीं करवई। इसके बाद दो दिन पहले एक बार फिर हमें मारते पीटते थे। रविवार को थाने पर तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर लाकर घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed