फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fast food is making you sick, causing pain along with diarrhea

Siddharthnagar News: फास्टफूड बना रहा बीमार, डायरिया के साथ दे रहा दर्द

Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Fast food is making you sick, causing pain along with diarrhea
मेडिकल कॉलेज ​के पीआईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चे। संवाद
सिद्धार्थनगर। गर्मी में फास्ट फूड का सेवन लोगों को बीमार बना रहा है। इसके सेवन करने से जहां डायरिया की चपेट में लोग आ रहे हैं, वहीं शरीर व पेट में दर्द बढ़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शरीर में दर्द और डायरिया के मरीजों संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों की मानें तो बाहरी भोजन खाने से मरीजों को समस्या हो रही है।
बाल रोग विभाग व मेडिसिन वार्ड में प्रतिदिन बढ़ रही मरीजों की संख्या पर डॉक्टर लोगों को बाहर का खाना नहीं खाने की सलाह दे रहे हैं। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव दुबे व बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता चौधरी ने बताया कि लोगों में जंक फूड, पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, चिप्स और सॉफ्ट ड्रिंक के सेवन की आदत बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके कारण मोटापे के साथ गर्मी में पेट दर्द और डायरिया की समस्या भी बढ़ रही है। यह समस्या बड़ों और बच्चों दोनों में हो रही है। चिकित्सकाें ने बताया कि जंक फूड को स्वादिष्ट बनाने के लिए कई बार के मसालों का प्रयोग किया जाता है, जिससे बीमारी बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। मरीजों को गर्मी में सॉफ्ट ड्रिंक के बजाए नींबू पानी, छाछ, दही, आम पन्ना आदि दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed