{"_id":"61c4b3a8dc09417923677867","slug":"farmers-take-advantage-of-government-schemes-siddharthnagar-news-gkp4210048126","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान’
विज्ञापन
लोहिया कला भवन में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में उपस्थित किसान।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें किसान’
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान सम्मान दिवस आयोजित
लोहिया कला भवन सभागार में दो महिला समेत 34 किसान हुए सम्मानित
सिद्धार्थनगर। किसान जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। ‘एक जिला-एक उत्पाद’ के तहत कालानमक का उत्पादन बढ़ाने से किसानों को फायदा मिलेगा। ये बातें डीएम दीपक मीणा ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर बृहस्पतिवार को लोहिया कला भवन में आयोजित किसान सम्मान दिवस पर कही।
किसान सम्मान कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित तथा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि कालानमक और केले की खेती करके भी किसान आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसान व्यावसायिक खेती के माध्यम से प्रगति कर सकते हैं, इसलिए जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेते हुए आधुनिक तरीके से खेती करें। सरकार की तरफ से किसान सम्मान निधि समेत विभिन्न योजनाओं पर अनुदान दिया जा रहा है, जिसे किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जा रहा है।
उन्होंने मौजूद किसानों की समस्याएं सुनते हुए उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कार्यक्रम में डीएम दीपक मीणा एवं सीडीओ पुलकित गर्ग ने कृषि विभाग से चयनित आठ किसान, गन्ना विभाग से चयनित आठ किसान, उद्यान विभाग से चयनित आठ किसान, मत्स्य विभाग से चयनित चार किसान, पशु पालन विभाग से चयनित चार किसान तथा विशिष्ठ महिला क्षेत्र में दो महिला किसानों को सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि मौजूद रहे।