फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers stopped canal excavation

नहर खुदाई होने से आवागमन होगा बाधित

Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers stopped canal excavation
किसानों ने नहर खुदाई का काम रोका
विज्ञापन

डीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरहवा। सरयू नहर निर्माण से रास्ता बाधित होने से परेशान बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के 12 से अधिक गांव के लोगों ने डीएम को पत्र लिखकर शिकायत की। साथ ही रास्ते की खुदाई को रुकवा दिया। उनका कहना है कि उनके गांव को जोड़ने वाले एक मात्र रास्ते की खुदाई किए जाने से आवागमन में दिक्कत होगी।

लोगों का कहना है कि आवागमन के लिए रास्ते की खुदाई के बाद यहां पुलिया निर्माण होना अति आवश्यक है। जबकि विभाग की ओर से यहां पुलिया निर्माण का प्रस्ताव नहीं है। क्षेत्र के केवटलिया, मेहथावल, तिघरा, सेमरी, बगही, दुबौलिया, कठोतिया, नारायणपुर, दूल्हा खुर्द के ग्रामीणों का कहना है कि इसी रास्ते से हम लोग गांव के बाहर जाते हैं। शिव मंदिर, प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी सेंटर सहित श्मशान घाट पर भी जाने का एकमात्र सहारा है। यही नहीं गांव में शादी विवाह होने पर बारात आने का भी यही मुख्य रास्ता है। नहर निर्माण के लिए रास्ता खोद दिए जाने से गांववालों का इन जगहों पर जा पाना मुश्किल हो जाएगा। लोगों का कहना है कि इस रास्ते की खुदाई के बाद यहां पुलिया निर्माण किया जाना बहुत जरूरी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जहां पर विभाग की ओर से रास्ते की खुदाई की जा रही है। वहां पहले से एक पुलिया बनी हुई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि जब तक विभाग यहां पर पुलिया बनाने का आश्वासन नहीं देगा तब तक हम रास्ते का खुदाई ही नहीं करने देंगे। शनिवार को मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने रास्ते की खुदाई करने जा रहे जेसीबी को रोक दिया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यहां पुलिया का निर्माण नहीं किया जाएगा तो वह प्रदर्शन को मजबूर होंगे। शिकायत करने वालों में मार्कंडेय मिश्र, सूर्यकांत, रामदास, बिंदेश्वरी मिश्र, जमील अहमद, अजीज खान, रामचंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी, राजकुमार, निजाम उल खान, ईश्वरचंद्र, सोनू उपाध्याय, संतोष पांडेय और शोहरत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed