Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers kept struggling, 300 bigha crop was burnt

Siddharthnagar News: आग का कहर... सात साै बीघा फसल राख

Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers kept struggling, 300 bigha crop was burnt
धेंसा नानकार में फसल में लगी आग को बुझाने के प्रयास करते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में शनिवार को आग किसानों पर आफत बनकर टूटी। चिल्हिया, लोटन और इटवा क्षेत्र के अलग-अलग गांव में सिवान में आग लग गई। ग्रामीणों और दमकल की मदद से उस पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक किसानों की 400 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।
लोटन क्षेत्र में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी से आग लगने की बात सामने आ रही है। इससे किसान आक्रोशित नजर आए। चिल्हिया थाना क्षेत्र के धेंसा गांव के सिवान में अज्ञात कारण से गेहूं की फसल में आग गई। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते आग पूरी तरफ से फैल चुकी थी।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंच पाई। ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में परमात्मा मिश्र, अशोक मिश्र, हरीश सहित अन्य किसानाें की 25 बीघा से अधिक फसल नष्ट हो गई। बताया जा रहा है कि अगर समय से आग पर काबू पाया नहीं गया होता तो बगल के अहिरौली के सिवान में आग पहुंचती और सैकड़ों बीघा फसल जलकर नष्ट हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूसा बनाने वाली मशीन से लगी आग में सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जली: लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के डफालीपुर गांव के दक्षिण सिवान में शनिवार को भूसा बनाने वाली मशीन से आग लग गई। सिवान से धुआं निकलते देख लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कठिन परिश्रम कर आग पर काबू पा लिया। जब तक आग बुझती तब तक सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डफालीपुर गांव के दक्षिण सिवान में दो भूसा बनाने वाली मशीन भूसा बना रही थी। भूसा बनाते समय मशीन से चिंगारी निकली। इससे डंठल में आग लग गई। इसने थोड़ी ही देर में विकराल रूप ले लिया। आग की खबर सुनकर पनेरी, बस्तियां व डफालीपुर आदि गांवों के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से आग तो बुझ गई, मगर आग के कहर से 65 बीघा गेहूं जल कर राख हो गया। डफालीपुर के पिंगल यादव, रूद्र नरायण पांडेय, राजनरायन, प्रेमनरायन, हरिनारायण, अजय सिंह, विधायवती सिंह, गुड़िया सिंह, अब्दुल मोकीन, संतराम यादव, कोमल, राममिलन, श्याम मिलन, जर्नादन, भिमाली किसानों के लगभग 65 बीघा गेहूं जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed