फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers angry over reduction in sugarcane center demonstrated

Siddharthnagar News: गन्ना केंद्र पर घटतौली से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over reduction in sugarcane center demonstrated
भवानीगंज। क्षेत्र के बनकटी गन्ना तौल केंद्र पर मंगलवार को घटतौली का मामला सामने आने पर किसान नाराज हो गए। घटतौली बंद करने की मांग करते हुए किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि प्रति ट्रॉली गन्ना में आधा क्विंटल कम तौल किया जा रहा है। संदेह होने पर घटतौली पर केंद्र पर मौजूद एक दर्जन से अधिक किसान नाराज हो गये और मिल प्रशासन पर घटतौली का आरोप लगाते हुए अपना गन्ना तौल कराने से इन्कार कर दिए।
विज्ञापन

किसान राजेश चौधरी साहित कई अन्य किसानो का आरोप था कि किसानों का प्रति गन्ना पर्ची आधा क्विंटल तौल कम किया जा रहा है। जिसके कारण कल भी गन्ना तौल नहीं हुआ था। मिल प्रबंधन की ओर से कांटा फिटर भेजा गया था। फिटर द्वारा कांटा सही करने पर भी 20 किलो गन्ना कम तौला जा रहा है। गन्ना किसान राजेश चौधरी, राम अवतार वर्मा, बबलू यादव, सालिक राम वर्मा, राम सजीवन, झब्बर वर्मा, कालिया यादव, दिनेश वर्मा, सरजू यादव आदि ने गन्ना तौल सही कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed