फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Family was inside the house; bulldozer sent in; challan issued.

Siddharthnagar News: घर में था परिवार, चलवा दिया बुलडोजर, चालान

Sun, 28 Jun 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 28 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Family was inside the house; bulldozer sent in; challan issued.
बांसी। थाना शिवनगर डिंडई क्षेत्र के असनार खास गांव में एक विवादित मकान को शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने बुलडोजर से गिरा दिया। पीड़ित अफजल का आरोप है कि परिजन घर में सोए हुए थे और मकान में घर गृहस्थी का सामान रखा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि बुलडोजर पहुंचते ही घर को गिराने लगे। किसी तरह लोगों ने घर से निकल कर जान बचाई। पीड़ित अफजल का आरोप है कि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षी मन्नान और उसके पुत्र ने बुलडोजर लगाकर उसका मकान गिरा दिया। उनका कहना है कि घटना के समय परिवार घर में मौजूद था और किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, जबकि घर का सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके बुलडोजर को थाने पर लेकर चली गई है। पीड़ित ने थाना शिवनगर डिड़ई में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मकान गिराने के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मन्नान और उसके पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को बीएन एसएस की धारा-170 के तहत चालान कर दिया है। हालांकि, पीड़ित परिवार का आरोप है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद हल्की धाराएं लगाकर पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की है। मन्नान व उसके बेटे की दबंगई से घबराए परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी चर्चा तेज है। यदि जांच में यह प्रमाणित होता है कि न्यायालय में विवाद लंबित रहते हुए जानबूझकर बुलडोजर से मकान गिराया गया, तो प्रकरण में और गंभीर कानूनी पहलुओं की भी जांच हो सकती है।

इस संबंध में एसडीएम शशांक शेखर राय ने कहा है कि बिना किसी न्यायालय के आदेश के मकान को बुलडोजर द्वारा ढहाया जाना गंभीर है।
वहीं, थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा है कि घर गिराने में प्रयुक्त बुलडोजर पुलिस कस्टडी में है, आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करके चालान कर मामले की विवेचना की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed