फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Faith was on the evening of the fair Chhath ghats

शाम होते ही छठ घाटों पर लगा आस्था का मेला

Sun, 06 Nov 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Nov 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Faith was on the evening of the fair Chhath ghats
शोहरतगढ़ के शिवबाबा घाट पर छठ पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। छठ घाटों पर रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पुत्र प्राप्ति और मंगल कामना के लिए व्रती महिलाओं ने नदी, तालाब में खड़े होकर छठ मइया की आराधना की। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हुए तन-मन की शुद्धता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान मंगल गीतों की धुन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घाटों के आस-पास मेले जैसा दृश्य नजर आया। आस्था के इस विहंगम नजारे को लोग कैमरे में कैद करते रहे।
विज्ञापन

चार दिवसीय छठ व्रत शुक्रवार को नहाय खाय के साथ ही शुरू हो चुका है। शनिवार को व्रती महिलाओं ने खरना किया। इसके बाद से ही प्रथम अर्घ्य को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ था। दिन भर घर में पूजन सामग्री तैयार करने के बाद अपराह्न से ही भक्तों की टोली छठ घाट की ओर कूच करने लगी थी। परिवार के पुरुष सदस्य सिर व कंधे पूजन सामग्री से भरी दौरी और ईख  लेकर आगे-आगे चल रहे थे तो उनके पीछे महिलाएं छठ के पारंपरिक गीत गुनगुनाती बढ़ रही थीं।
विज्ञापन

कई महिलाओं ने मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटते हुए घर से छठ घाट तक की दूरी तय की। घाट पर पहले से तैयार वेदी की पूजा के बाद कलश और पूजन सामग्री रखकर महिलाएं नदी-तालाब में प्रवेश कर गई। हाथ जोड़कर छठ मइया और सूर्य देव की वंदना करती रही। शाम 5 बजे के बाद जैसे ही सूर्य देव अस्त होने के लिए बढ़े अर्घ्य का क्रम शुरू हो गया। अर्घ्य अर्पित करते हुए व्रती महिलाओं ने परिवार के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। इस पूजन को देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग घाटों के आस-पास जमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के जमुआर घाट पर मेले जैसी स्थिति रही। यहां नगर पालिका प्रशासन की ओर से पहले ही सभी व्यवस्थाएं की गई थी। विभिन्न संगठनों के लोग भी सेवा में जुटे रहे। सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के बाद छठ व्रत का समापन होगा।
डुमरियागंज। नगर स्थित राप्ती नदी घाट पर महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना की। शाम होते ही घाट रोशनी से जगमगाने लगा। राप्ती नदी घाट पर छठ पूजा के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बीनादेवी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि कर्मियों के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर कासिम, सुधांशु अग्रहरि, दुर्गेश, शिवपूजन, सुनील कुमार, शिवकुमार, शिवप्रकाश आदि मौजूद रहे। सोमवार को छठ पूजा के अंतिम दिन राप्ती नदी घाट पर  नगर पंचायत अध्यक्ष बीना देवी द्वारा व्रती महिलाओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। जहां पर लोगों में छठ मइया का प्रसाद वितरित होगा।
उक्त जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मधुसूदन अग्रहरि ने देते हुए बताया कि छठ पूजा की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 
शोहरतगढ़। नगर के शिव बाबा घाट पर व्रती महिलाओं ने छठ पूजा की। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन की ओर से छठ पर्व पर संगीतमय भक्तिगीत कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा नजारा देखने को मिला। गड़ाकुल घाट पर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के दीर्घायु को लेकर छठ व्रती महिलाओं ने छठ माता से मनोकामना मांगी।
इस दौरान हियुवा नेता सुभाश गुप्ता, कन्हैयालाल गुप्ता, सतीष मित्तल, नंदू गौड़, प्रधान श्याम सुंदर चौधरी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, रामवृक्ष कन्नौजिया, अभय सिंह, दुर्गेश अग्रहरि, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, बढ़नी ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं ने पिकौरा-मदरहिया के बीच बौद्ध परिपथ से सटे घोरही नदी के जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अघ्र्य दिया। महिलाएं बैंडबाजों के साथ अपने-अपने गांवों से घोरही नदी के तट पर गई और विधि-विधान से छठ पूजन किया।

बांसी। नगर के रानी लक्ष्मी मोहभक्त घाट पर रविवार को छठ पर्व की धूम रही। व्रती महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार व पुत्र के मंगल की कामना की। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने पानी में जाकर व्रती महिलाओं के साथ पूजन में सहयोग किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि इंद्रीश पटवारी, जिला पंचायत सदस्य नीलम यादव, उर्मिला यादव, रामशरण मौर्य, आनंद शंकर मणि, पूर्व चेयरमैन धु्रवचंद जायसवाल, बसपा नेता हरिगोविंद साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed