{"_id":"6234bb46fd0e0f418872f2b7","slug":"fag-song-sang-siddharthnagar-news-gkp430354173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धा पार्क में गायकों ने गाया फाग गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धा पार्क में गायकों ने गाया फाग गीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुद्धा पार्क में गायकों ने गाया फाग गीत
सिद्धार्थनगर। फगुनवा में रंग रस रस बरसे..., सखी सोलह हजार सखी सोलह हजार जिनमें एक कन्हैया..., रंग डालूंगी नंद के लालन पे...। होली के मौके पर शहर के ब़द्घा पार्क में शुक्रवार शाम वाद्य यंत्रों की धुन पर गायकों ने ये फाग गीत गाए तो शहर में होली की परंपरा जीवंत हो गई। गीतों की धुन पर मौजूद लोग झूम उठे।
उसका बाजार के महुआ निवासी रूपेश मिश्र ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर आधारित कई प्रस्तुतियां दी। हारमोनियम पर हीरालाल ने उनका साथ निभाया तो वहीं ढोलक पर दीपक उपाध्याय और जगदंबा व संगीत कोरस में बबलू अग्रहरि मनीष पांडे विशाल मोदनवाल और राजन दुबे भी शामिल रहे।
...और लगने लगे ठहाके
जोगिरा सारा रा रा रा... के जोश में राजनीति पर आधारित गीत शुरू हुई तो लोग ठहाके लगाने लगे।
कांग्रेस के है 48 और युवा जोश के साथ और बहू और बहुमत से वंचित राहुल की बरात..., माल्या नीरव लेके भग गए सोता चौकीदा, अरे कुछ भी पूछो एक ही उत्तर नेहरू जिम्मेदार..., साइकिल पर चढ़कर के ये तो बोले हैं अखिलेश।। लूट के खजाना नीरव ने छोड़ दिया है देश...जोगीरा सारा रा रा रा... जैसे गीतों पर लोग आनंदित हुए।