{"_id":"630128944e82143dab5cfa57","slug":"facility-not-available-in-chc-beva-siddharthnagar-news-gkp4476593193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में हड्डी का डॉक्टर नहीं होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में हड्डी का डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बेंवा सीएचसी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएचसी में हड्डी का डॉक्टर नहीं होने से परेशानी
- बेवा सीएचसी में सुविधाओं का अभाव, रेफर हो रहे मरीज
संवाद न्यूज एजेन्सी
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेवा में एक्स-रे की सुविधा होने के बावजूद भी हड्डी रोग का इलाज नहीं हो पा रहा है। हड्डी रोग के डॉक्टर नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर हैं। हालांकि, एक्स-रे की सुविधा से फेफड़े के मरीजों को इलाज में सुविधा मिल रही है।
अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर न होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टर मरीजों का एक्स-रे तो करवाते हैं, लेकिन हड्डी में क्रेक होने की स्थिति में मरीजों को बस्ती या जिला मुख्यालय रेफर कर दिया जाता है। मरीजों को 50 से 60 किमी जाने में काफी परेशानी होती है।
क्षेत्र के मोहम्मद असलम का कहना है कि बेंवा सीएचसी पर हड्डी के डॉक्टर न होने से परेशानी होती है। निजी अस्पताल वाले मनमानी पैसा वसूलते हैं। कमलेश कुमार का कहना है कि कान, नाक, गला के डॉक्टर नहीं है। मरीजों को बस्ती या जिला अस्पताल जाना पड़ता है या फिर निजी अस्पताल में महंगे दामों पर इलाज कराना पड़ता है। बेंवा सीएचसी पर सीबीसी, थाइराइड आदि जैसी महत्वपूर्ण जांच नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
00
लो वोल्टेज से नहीं चल रही हेल्थ रोबो मशीन
भारतभारी। 12 दिन पहले बेंवा सीएचसी पर हेल्थ रोबो मशीन लगी थी, लेकिन आज तक जांच शुरू नहीं हो पाई। पहले टेक्नीशियन के चलते मशीन बंद थी, अब लो वोल्टेज के कारण मशीन नहीं चल पा रही है। सीएचसी अधीक्षक श्रवण तिवारी ने बताया कि हेल्थ रोबो मशीन बिजली से चलती है। लो वोल्टेज के चलते मशीन नहीं चल पा रही है। मशीन को जनरेटर से चलाने में जलने के डर रहता है।
------------
कोट
हड्डी व कान, नाक, गला के डॉक्टर के संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। सिर्फ जिला अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर मौजूद हैं।
- श्रवण तिवरी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा