फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eyes tired of seeing, water did not come in the canal

Siddharthnagar News: देखते-देखते थक गईं आंखें, नहीं आया नहर में पानी

Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 30 Jul 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Eyes tired of seeing, water did not come in the canal
औराताल क्षेत्र में सूखी बड़ी नहर
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज ब्लॉक के औराताल क्षेत्र में सरयू कैनाल से निकली माइनर लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पथरा ताल में पहुंचती है। नहर बने लगभग 15 साल से ऊपर हो गया लेकिन आज तक पानी नहीं आया। खेत की सिंचाई के लिए नहर का पानी नहीं मिलने से किसानों में निराशा है।
विज्ञापन

सरयू कैनाल से जब माइनर निकाली गई तो किसानों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी थी कि सैकड़ों किसानों को इससे फायदा मिलने वाला है। लेकिन नहर खोदने के बाद उसमें पानी नहीं छोड़ा गया। पिछले वर्ष धान की फसल जब सूखने लगी थी तब चार-पांच गांव के किसान वहां पर जुटकर नहर काटना चाह रहे थे लेकिन प्रशासन के दबाव में वापस लौट गए। इसके बाद प्रशासन ने कुछ किसानों की सहायता से सरयू नहर में अवरोध लगाकर माइनर में पानी छुड़वाया। परंतु वह पानी माइनर में लगभग 100 मीटर ही आ पाया। वहीं से माइनर काटकर लोगों ने अपना खेत सींचना शुरू कर दिया। आगे माइनर का रास्ता अवरुद्ध है। क्षेत्र के किसान रामभेज, तारे निषाद, अनिल श्रीवास्तव, पंचम यादव, धर्मेंद्र व राजकुमार ने कहा कि खेत की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से नहर का औचित्य नहीं रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed