{"_id":"655cedf14eac050924074b6c","slug":"extend-the-benefits-of-central-government-schemes-to-the-beneficiaries-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-8553-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में केंद्रीय संयुक्त सचिव ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के संबंध में श्रम एवं सेवायोजन विभाग केंद्र सरकार की संयुक्त सचिव मधुमिता दास ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इसमें डीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि जनपद में विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुंचाना है। संकल्प यात्रा 26 जनवरी 2024 तक आयोजित होनी है। डीएम ने बताया कि यात्रा में संभावित लाभार्थियों का चयन, जागरूकता पैदा करने और स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलिंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर होगा। यात्रा में प्रचारित की जा रही योजनाओं में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत, पीएम बालिका कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना पीएम विश्वकर्मा समेत विभिन्न योजनाएं शामिल है। यात्रा में आईईसी वैन (सूचना, शिक्षा और संचार) के द्वारा राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रमुख योजनाओं, हाइलाइट्स और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाले ऑडियो विजुअल, ब्रोशर, पंपलेट, बुकलेट और फ्लैगशिप स्टैंडीज के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। जनपद में प्रचार-प्रसार के लिए नौ एलईडी वैन प्राप्त हुई है। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में जो पात्र केंद्र व राज्य सरकार की योजना से वंचित हैं, उन्हें लाभ नहीं मिला है, ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इस अवसर सीडीओ जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, उपकृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, डीपीआरओ पवन कुमार, लीड बैंक अधिकारी आरके सिन्हा उपस्थित थे।
-- -- -- -- -- -- -
सभी गांवों व स्कूलों में होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रत्येक सरकारी स्कूल एवं ग्राम पंचायतों में होगा। कार्यक्रम की रूपरेखा में प्रधानमंत्री का रिकाॅर्ड किया गया संदेश, विकसित भारत के लिए संकल्प वीडियो प्रारंभिक फिल्म प्रसारण मेरी कहानी मेरी, जुबानी योजनाओं के सफल लाभार्थी अपने अनुभव साझा करेंगे। सतत कृषि गतिविधियों पर सत्र ड्रोन प्रदर्शन, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर प्रगतिशील किसानों, विषय विशेषज्ञों की वार्ता एवं चर्चा, स्कूली छात्रों, स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होगी। स्थानीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं, स्थानीय खिलाड़ियों आदि का अभिनंदन और पुरस्कार वितरण होगा। कार्यक्रम में 18 साल तक के बच्चों को भी जोड़ा जाएगा, उनसे विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में या अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी ली जाएगी, जो अच्छे प्रश्नों का उत्तर देंगे, उन्हें यात्रा के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
कमेटी गठन कर विभागीय स्टाॅल लगाएं
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिए शासन की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में कमेटी का गठन करते हुए संपूर्ण तैयारियां पूर्ण कर लें। अधिकारी प्रत्येक कार्यक्रम स्थल पर पांच स्टाॅल लगाए जाएं, जिसमें पेंशन योजना, कृषि, बैंकिंग, स्वास्थ्य, स्वयं सहायता समूहों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को अधिकतम प्राथमिकता दी जानी चाहिए। चयनित ग्राम पंचायतों में ग्रामीण संवाद यात्रा रथ पर स्टॉल लगाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जो योजना से वंचित हैं, उसे जोड़ा जाए। प्रत्येक पात्र गांव के अंतिम व्यक्ति को योजना से जोड़ा जाए और उसे लाभ दिया जाए। संयुक्त सचिव मधुमिता दास ने निर्देश दिया कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन करें। कार्यक्रमों के फोटोग्राफ्स, वीडियोग्राफ्स समय से अपलोड कराएं। स्कूली बच्चों की रैली निकालकर उन्हें इस कार्यक्रम से जोड़ा जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम स्थापित करने का भी निर्देश दिया।