फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Explain the benefits of transparency

पारदर्शिता से बताएं योजना का लाभ

Sun, 29 May 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 May 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Explain the benefits of transparency
बांसी के संगवा गांव में चौपाल को संबोधित करते मंडलायुक्त पीके सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मंडलायुक्त पीके सिंह ने शनिवार की देर शाम बांसी विकासखंड के लोहिया समग्र गांव संगवा में चौपाल लगाई। शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए मातहतों को पारदर्शिता के साथ लागू करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उसके शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल में गांव के फकीर मोहम्मद ने घर के सामने नल खराब होने की बात रखी। ग्राम प्रधान हफीजुर्रहमान ने तलपुरवा ईंट भट्ठे से गांव को पिच से जोड़ने की मांग रखी, जिस पर मंडलायुक्त ने एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। ग्रामीण अब्दुल हमीद ने सोलर लाइट की मांग की, जबकि ग्राम निवासी मोहम्मद सफी ने पात्र गृहस्थी कार्ड न मिलने की शिकायत की। आयुक्त ने जिला पूर्ति अधिकारी को तलब कर ग्रामीणों को पात्र गृहस्थी कार्ड के निराकरण के लिए 6 जून को खुली बैठक कराने को कहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत संगवा में कुल 8 लोहिया आवास व 5 इंदिरा आवास आवंटित किए गए हैं। 22 लोगों को वृद्धा पेंशन, 3 को विधवा पेंशन, 3 विकलंाग, 15 लोगों को समाजवादी पेंशन का लाभ मिल रहा है। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों से खुले में शौच न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने भी ग्रामीणों से स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग करते हुए शौचालयों के इस्तेमाल पर जोर दिया। मुख्य विकास अधिकारी अखिलेश तिवारी ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। चौपाल में संयुक्त विकास आयुक्त बस्ती एनएन राय, एएसपी मंशाराम गौतम, एडीएम पीके जैन, एसडीएम बांसी विनय कुमार पाठक, पीडी प्रदीप कुमार पांडेय, डीडीओ सुदामा प्रसाद, डीआईओएस सोमारु प्रधान, बीएसए अजय कुमार सिंह, उप निदेशक कृषि डॉ. राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed