फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Examination forms can be filled in the university till 13th April

Siddharthnagar News: 13 अप्रैल तक विवि में भर सकते हैं परीक्षा फार्म

Thu, 11 Apr 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Examination forms can be filled in the university till 13th April
एबीसी आईडी ना बनने के कारण छात्रों को आवेदन करने में है परेशानी
विज्ञापन

विश्वविद्यालय व छह जिले के संबंध महाविद्यालय के छात्रों को मिली सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में संस्थागत व अंक सुधार के आवेदन व शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी। लेकिन अभी भी अधिकतर छात्रों का एबीसी आईडी नहीं बन पाया हैं। इससे विश्व विद्यालय ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए उसे बढ़ाकर 13 अप्रैल को दोपहर दो बजे तक समय निर्धारित कर दिया हैं।
विश्वविद्यालय व छह जिले के संबंध महाविद्यालय में लगभग 10 लाख छात्र प्रवेश लिए हैं। इसमें सम सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहें छात्रों की 18 अप्रैल से परीक्षा निर्धारित की गई है। लेकिन अभी तक अधिकतर छात्रों का एबीसी आईडी नहीं बन पाया हैं, इससे प्रवेश फार्म व परीक्षा फार्म संबंधित महाविद्यालय व डिग्री कॉलेज में नहीं भरा गया हैं। जबकि स्नातक के छात्रों का टाइमटेबल भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

टाइम टेबल जारी होने के बाद भी अधिकतर महाविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में छात्रों की एबीसी आईडी बनाई जा रही हैं। वहीं जिन छात्रों को इसकी सूचना नहीं हैं। उन्हें फोन करके एबीसीआईडी बनाने के लिए जोर दिया जा रहा हैं। हालांकि अभी फार्म नहीं भर पाने वाले छात्रों की संख्या अधिक हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय छात्र हित को ध्यान में रखते हुए एक अंतिम अवसर और प्रदान किया हैं। विश्वविद्यालय ने उसके बाद आवेदन स्वीकार करने से मना कर दिया हैं। इससे महाविद्यालय व डिग्री कॉलेज में फार्म भरने के लिए छात्रों की भीड़ शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबंध छह जिले के समस्त महाविद्यालय व डिग्री कॉलेज के प्राचार्य व प्राचार्या को पत्र भेज दिया गया हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 13 अप्रैल निर्धारित की गई हैं। उसके बाद किसी भी दशा में फार्म नहीं भरा जाएगा। जबकि एबीसी आईडी बनाने के लिए भी छात्रों को नोटिस बोर्ड पर सूचना दी जा रही हैं।
-अमरेंद्र कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed