{"_id":"63164cd9772de117960743a1","slug":"ex-minister-malik-kamal-yusuf-is-no-more-siddharthnagar-news-gkp4495060170","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ का निधन
विज्ञापन
मलिक कमाल यूसुफ। (फाइल फोटो)
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ का निधन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। पांच बार विधायक रहे व पूर्व मंत्री मलिक कमाल यूसुफ (75) का रविवार देर रात पैतृक आवास पर निधन हो गया। तीन वर्ष से गंभीर बीमारी से जूझ रहे मलिक कमाल का मेदांता लखनऊ में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले डॉक्टरों के जवाब देने के बाद उन्हें घर लाया गया था। उनके निधन की खबर पर पहुंचे विधायक माता प्रसाद पांडेय, विधायक सैयदा खातून आदि ने शोक जताया।
डुमरियागंज स्थित आवास पर रविवार रात एक बजे मलिक कमाल यूसुफ के निधन की जानकारी मिलने के बाद शुभचिंतकों समेत अन्य दलों के नेता पहुंच गए। सोमवार को उनका शव कादिराबाद स्थित पैतृक गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान दिनेश पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सगीर मलिक बब्बर, जहीर मलिक, नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद बब्बू, सपा नेता रामकुमार उर्फ चिंकू यादव, अफसर रिजवी, अजय यादव, डॉ. भास्कर शर्मा, कांग्रेस नेता सच्चिदानंद पांडेय, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुहेल फारुकी आदि उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में उन्हें सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।