फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   evils to be burnt : MLA

अपने अंदर के रावण का अंत जरूरी : विधायक

Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
evils to be burnt : MLA
नौगढ़ ब्लाक क्षेत्र के धुसरी में हुआ रावण दहन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अपने अंदर के रावण का अंत जरूरी : विधायक
विज्ञापन

शोहरतगढ़। नौगढ़ ब्लॉक के धुसुरी बुजुर्ग में रविवार को रामलीला मेला का विधायक विनय वर्मा व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शुभारंभ किया। रावण के पुतले का दहन किया गया। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम के माध्यम से सीख लेकर अपने अंदर छिपे रावण का अंत करने की जरूरत है।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए। लोग पूरे वर्ष तक इस मेले का इंतजार करते हैं। पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह ने कहा जिस तरह से रामलीला से हम सभी को बुराई का अंत करके एक साथ रहने की प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान कमेटी की ओर से रावण के पुतले को आतिशबाजी के माध्यम से जलाया गया और हाथी से रौंदा गया। पांच दिनों तक चलने वाले रामलीला में श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान समेत वानरी सेना ने रावण को मारकर लंका पर विजय प्राप्त किया। लोगों को धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश दिया। जैसे ही भगवान श्रीराम ने विशालकाय रावण के नाभी में तीर मारा, मैदान जय श्रीराम से गूंज उठा। आयोजक विजय सिंह, सौरभ सिंह, रिंकू पाल, सर्वेश सिंह, सबलू सिंह, राम नरेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed