फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Everyone should cooperate in getting institutional delivery

Siddharthnagar News: संस्थागत प्रसव कराने में सभी करें सहयोग

Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Everyone should cooperate in getting institutional delivery
संस्थागत प्रसव कराने में सभी करें सहयोग
विज्ञापन

- भनवापुर के उप केंद्र सरोथर कठोतिया में आशा वर्करों की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र सरोथर कठौतिया में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशाओं के साथ बैठक की। उन्होंने आशाओं को टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण आदि बिंदुओं पर चर्चा के साथ ही आवश्यक निर्देश दिए।

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सभी आशा अपने क्षेत्र में मुख्य रूप से ई कवच पोर्टल पर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के मुखिया एवं पिता, माता के नाम के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधित समस्त विवरण अपलोड करें। आशा बहू की आशा डायरी में ग्राम सर्वे तथा गर्भवती महिलाओं की पंजीकरण के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच करवाने के लिए निर्देश दिया गया। गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन गर्भावस्था के तीन माह के भीतर करवाने के साथ-साथ सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव को संस्थागत करवाने के लिए निर्देश दिया। पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण करवाते हुए आशा डायरी में बच्चों का नाम अंकित करने तथा ई कवच पोर्टल पर दी गई सेवाओं को अंकित करने के लिए भी निर्देश दिए। इस दौरान पर्यवेक्षक दीपक मधुकर, प्रिंस पांडेय, तथा सीएचओ गीतांजलि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed