फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Even in the day, cold winter, mercury 4 degrees

अब दिन में भी रात सी सर्दी, पारा 4 डिग्री

Sat, 06 Jan 2018 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 06 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
Even in the day, cold winter, mercury 4 degrees
नगर के उसका रोड पर रिक्शे से जाता परिवार कड़ाके की ठंड में दुबकर बैठा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा। बर्फीली हवा के झोंके तराई क्षेत्र के लोगों को भी पहाड़ों जैसी ठंड का अहसास करा रहे हैं। नेपाल सीमा से सटे जिले का न्यूनतम तापमान लुढ़ककर चार डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया। हालांकि शीतलहर व बादलों के चलते लोगों को इससे भी अधिक सर्दी महसूस हुई। सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। स्वेटर, जैकेट और ऊनी कपड़ों की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बांसी क्षेत्रों में लोग दिनभर धूप के लिए तरस गए। डुमरियागंज में कुछ देर के लिए धूप निकली, लेकिन वह भी नाकाफी रही। अलाव की आग के सहारे लोग सर्दी से राहत पाने की जुगत में लगे रहे। अलाव की यह आग भी कंपकंपाते लोगों को तब तक ही राहत दे रही थी, जब तक लोग उसके पास बैठे रहे। उधर, ठंड के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कक्षा-1 से 12वीं तक के स्कूलों को नौ जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन कक्षा-1 से 12वीं तक के स्कूलों को नौ जनवरी तक के लिए बंद कर दिया है। हालांकि छुट्टी का यह आदेश सिर्फ बच्चों के लिए है। अध्यापकों को नियमित विद्यालय आना होगा। बीएसए मनीराम सिंह ने बताया कि छह जनवरी तक स्कूलों को बंद करने का आदेश था। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार आठ जनवरी से स्कूल खुलने थे, लेकिन ठंड के कारण अब छुट्टी नौ जनवरी तक बढ़ा दी गई है। यह आदेश सभी परिषदीय, निजी व कांवेंट स्कूलों पर प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों को तय समय पर उपस्थित रहना होगा। आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। उधर, डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य ने भी 9 से 12 तक के स्कूलों को नौ जनवरी तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed