{"_id":"69f7b3e647e79387a90a4c40","slug":"even-after-five-days-the-encroachments-have-not-been-removed-and-action-is-being-taken-against-them-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-157591-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पांच दिन बाद भी नहीं हटे कब्जे, अतिक्रमण पर एक्शन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पांच दिन बाद भी नहीं हटे कब्जे, अतिक्रमण पर एक्शन की तैयारी
Mon, 04 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 04 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय कस्बा पूरी तरह से अतिक्रमण के चपेट में है। नगर पंचायत ने पटरी व सड़क पर अतिक्रमण कटने वालों को एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी, लेकिन यह बेअसर साबित हो रही है। पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दुकानदार व अतिक्रमण करने वाले अपने ढर्रे पर कायम है।
नगर पंचायत शोहरतगढ़ में चेतिया तिराहा से तहसील गेट तक दुकानदार, ठेला पर सामान बेचने वाले व ई-रिक्शा चालक पटरियों पर कब्जा है। ई-रिक्शा और वाहन खड़ा होने से मार्ग व गली को अवरूद्ध कर दे रहे हैं, जिससे चेतिया मार्ग से तहसील गेट तक लोग घंटों जाम से जूझते रहते हैं। रोड पर पटरियों पर ठेला व दुकानों का सामान रख देने से वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। मार्ग अवरूद्ध होने से आक्रोशित नगरवासियों ने कई बार डीएम व अधिशासी अधिकारी को मौखिक व लिखित पत्र दिया, लेकिन अभी तक इस समस्या समाधान नहीं हो पाया है।
इस संबंध में नगर पंचायत ईओ अजय कुमार ने कहा कि चेतावनी के बाद अतिक्रमण करने वाले और सड़क की पटरी दुकान लगाने वाले दिए गए समय अवधि के अंदर नहीं हटाते है, तो पुलिस बल की मौजूदगी अतिक्रमण हटवाया जाएगा।