{"_id":"6a120a8aead3d6721e0f4951","slug":"eo-assaulted-fir-registered-against-six-including-three-named-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158682-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ईओ से मारपीट, तीन नामजद समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ईओ से मारपीट, तीन नामजद समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 24 May 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसका बाजार। नगर पंचायत उसका कार्यालय में शनिवार की दोपहर अधिशाषी अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट सूचना होते ही नगर पंचायत कार्यालय में भीड़ लग गई।
ईओ की तहरीर पर पुलिस ने सभासद पुत्र अभिषेक त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, ड्राइवर अजय कुमार रावत और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाना, अनुसूचित जाति जनजाति निवारण, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाना समेत 10 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
नगर पंचायत उसका बाजार के ईओ ने तहरीर देकर अवगत कराया कि शनिवार को वे अपने कार्यालय पर नियमित रूप से दैनिक कार्य कर रहे थे। दोपहर में कृष्णानगर वार्ड निवासी अभिषेक त्रिपाठी और अन्य पांच-छह लोग गोलबंद होकर कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
आरोप है कि पहले उन्होंने कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को छेड़छाड़ कर उसे बंद कर दिया। इसके बाद जनगणना का काम बाद में पहले 15वें वित्त का टेंडर की मांग करने लगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। ईओ ने यह भी आरोप लगाया है कि इससे शासकीय कार्य में बाधा हुई है, कार्यालय के उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। जनगणना कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।
ईओ अभिनव श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को दी है। नपं के सफाईकर्मियों ने भी इस घटना को लेकर विरोध जताया है। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।