फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Enmity over release money...took brother-in-law's life

Siddharthnagar News: रिहाई की रकम के लिए हुई अदावत..ले ली साले की जान

Tue, 25 Jun 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 25 Jun 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Enmity over release money...took brother-in-law's life
हत्या के मामले में मुंबई की जेल में बंद रहे प्रकाश को छुड़ाने के लिए जीजा ने खर्च किए थे 40 हजार
विज्ञापन


इस रकम की लगातार कर रहा था मांग, कई बार दे चुका था धमकी

बांसी कोतवाली के गुलरिहा गांव में ईंट से सिर पर प्रहार करके हुई थी युवक की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। गुलरिहा गांव में ईंट से हमला करके हुए प्रकाश निषाद हत्याकांड का बांसी पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी जीजा को दबोच लिया। जेल की रिहाई में खर्च हुए रकम की मांग से शुरू हुई अदावत में जीजा ने ही प्रकाश को मार डाला। पुलिस की पूछताछ में उसने इस बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सीओ बांसी ने दी।

सीओ बांसी सतीशचंद्र पांडेय ने जानकारी देते हुए कोतवाली क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी प्रकाश निषाद (45) गांव के पास चाय की दुकान चलाता था। रविवार सुबह दुकान में खून सनी हुई लाश मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक के भाई की तहरीर पर रिश्ते में जीजा दयाराम उर्फ दयालु पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में हत्या का केस दर्ज करके पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी में लग गई थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कोतवाली बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने टीम के साथ बांसी के माधव तिराहा से आरोपी को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग ईंट बरामद की गई। पूछताछ में उसने बताया कि 40 हजार रुपये प्रकाश बहुत दिन से बकाया था, जिसे मांग रहा था। रुपये मांगने पर देने के बजाय विवाद कर लेता था। रुपये नहीं दे रहा था। इसलिए गुस्से में आकर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रिहाई की रकम के लिए शुरू हुई थी दोनों में अदावत

बताया जा रहा है कि प्रकाश छह वर्षीय बालिका की हत्या करने के मामले में जेल गया था। मुंबई की जेल में बंद था। तभी दयाराम उर्फ दयालु ने उसे जेल से बाहर निकालने में मदद की। 40 हजार रुपये खर्च किए थे। प्रकाश ने रुपये देने की बात कही थी। उसी रुपये की दयाराम मांग करता था। रुपये के लिए ही उसकी अदावत हुई। कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ है।


---

प्रकाश से बहुत कम लोग करते थे बात

ग्रामीणों की माने तो जब प्रकाश गांव आया तो उसका स्वभाव बहुत बदल चुका था। वह लोगों से लड़ जाता था। जब लोगों को जानकारी हुई की वह हत्या करके जेल काट चुका था। इसके बाद लोग उसकी बातों का जवाब देने से कतराते थे। एक प्रकार से कहें तो उससे लोग डरने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed