फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Encroachment removal campaign will start in rural areas of Dumariyaganj from tomorrow.

Siddharthnagar News: डुमरियागंज के ग्रामीण क्षेत्रो मे कल से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 20 Sep 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign will start in rural areas of Dumariyaganj from tomorrow.
-तहसील प्रशासन की मुनादी के बाद दुकानदारों ने सड़क और उसकी पटरियों से अपने टीनशेड और सामान हटाने में लाई तेजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डुमरियागंज के ग्रामीण क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण को हटाने को लेकर प्रशासन द्वारा तीन दिन पहले डुमरियागंज-बेंवा मार्ग की सड़क पर लाउडस्पीकर से मुनादी एलान कराने का असर स्थानीय लोगों और दुकानदारों पर साफ दिखाई देने लगा है। हल्लौर, जबजौवा, सिकाहरा, महुआ और बेवा चौराहा के पास लोग कार्रवाई से बचने के लिए लोग अपने टिन शेड और सामान हटाने में जुटे है। वहीं, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान अब शुक्रवार के बजाय दो दिन आगे बढ़ाते हुए रविवार की दोपहर से करने का एलान किया है।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज तहसील प्रशासन की ओर से नगर पंचायत डुमरियागंज की गाड़ी से तीन दिन पहले हल्लौर, जबजौवा, सिकाहरा, बेंवा में अतिक्रमण हटाने संबंधी मुनादी कराया था। इसके बाद से दुकानदारों ने अपने टिन शेड और अस्थायी निर्माण को हटाने में जुट गए थे। शुक्रवार की देर शाम तक काफी लोगों ने अपनी दुकान और प्रतिष्ठान के सामने से टिन शेड और सामान हटा लिया है। इसकी सूचना प्रशासन तक भी पहुंच गई।
विज्ञापन

प्रशासन ने आज अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया। चर्चा है कि दो तीन दिन बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। इस संबंध में डुमरियागंज एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने बताया कि डुमरियागंज-बेंवा मार्ग पर आये दिन जाम और सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर तीन दिन पहले हल्लौर से लेकर बेवा चौराहा तक अतिक्रमण हटाने को लेकर एलान और मुनादी करा दी गई थी। 22 सितंबर रविवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान सड़क और नाला/नाली के ऊपर अतिक्रमण पाए जाने पर अभियान चलवाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा। कार्रवाई से बचने के लिए समय सीमा के अंदर लोग अपना टिन शेड और सामान हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed