फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Employment servants squatted

रोजगार सेवकों ने धरना दिया

Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Employment servants squatted
शोहरतगढ़ ब्लॉक में धरना देते रोजगार सेवक संघ के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विकास खंड कार्यालय में ताला बंद कर ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को दस प्रतिशत बकाया मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूबे ने कहा कि अधिकारी सरकार के नीतियों के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं। इससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। शासनादेश के बावजूद भी रोजगार सेवकों को दस प्रतिशत वृद्धि के साथ मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है।

अधिकारियों की लापरवाही व मनमानी से रोजगार सेवकों का मानदेय दिसंबर माह से भुगतान नहीं हुआ है। होली पर्व से पहले रोजगार सेवकों ने अधिकारियों से वार्ता कर मानदेय भुगतान की मांग की थी। इसके बाद भी भुगतान नहीं हुआ। इस कारण संघ के जिला पदाधिकारियों के निर्देश पर रोजगार सेवक मांगों को पूरा कराने केे लिए धरना दे रहे हैं। मांगें पूरी होने तक रोजगार सेवकों का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


रोजगार सेवक राजदेव देववंशी ने कहा कि अधिकारी जब तक रोजगार सेवकों को दस प्रतिशत वृद्धि के साथ 4392 रुपया मानदेय का भुगतान नहीं करेंगे। लोग धरने से पीछे नहीं हटेंगे। मनमानी कर अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों की इस नीति को रोजगार सेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। इस दौरान राजाराम जायसवाल, सुनील, गिरजेश, वीरेंद्र यादव, शमीम, दिनेश, संजय कुमार, कुलदीप, रामलगन, रामरक्षा, अंबिका, घनश्याम,  संतोष, वीरेंद्र, लवकुश,  शिवनरायन और सुग्रीव आदि मौजूद रहे।

ग्राम रोजगार सेवक संघ जिला नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर रोजगार सेवकों ने नौगढ़ ब्लॉक में धरना दिया तथा खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की।   
ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद यादव ने कहा कि अधिकारी सरकार को बदनाम कर रहे हैं। अधिकारी नहीं चाहते कि सपा की सरकार सत्ता में दुबारा आए। ऐसा लगता है कि अधिकारी बसपा के एजेंट के रुप में कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि शासन से कोई ऐसा कोई शासनादेश नहीं आया है कि ग्राम रोजगार सेवकों का 10 मानदेय वृद्धि रोक दिया जाए, लेकिन अधिकारी मनगढ़ंत तरीके से सरकार को बदनाम कर रहे है। ऐसा ग्राम रोजगार सेवक होने नहीं देगा और 10 प्रतिशत वृद्धि के साथ मानदेय लेकर रहेगा।


जिला संरक्षक राजेश चतुर्वेदी ने कहा कि अगर अधिकारी हमारी बातों को नजर अंदाज किए तो आंदोलन तेज होगा और आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी और ब्लॉकों से लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय तक धरना एवं तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान उमेश वर्मा, रामसेवक गुप्ता, सुमन, प्रेमलक्ष्मी, अशोक, सलाहुद्दीन, रज्जाक अली, रामप्रीत, जय किसन, रघुनंदन दूबे और अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed