{"_id":"6998b73c13a9f87bfd062f66","slug":"employment-fair-to-be-held-on-24th-publicity-in-all-five-tehsils-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-153836-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 24 को आयोजित होगा रोजगार मेला, पांचों तहसीलों में प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 24 को आयोजित होगा रोजगार मेला, पांचों तहसीलों में प्रचार
Sat, 21 Feb 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। रतन सेन डिग्री कॉलेज में 24 फरवरी काे आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले की युवाओं को जानकारी मिल सके, इसके लिए शुक्रवार को विकास भवन से सीडीओ बलराम सिंह ने जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पांचों तहसील के लिए अलग-अलग वैन रवाना की गईं हैं।
सीडीओ ने बताया कि रोजगार मेले के माध्यम से अभी तक सैकड़ों युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है, लेकिन कई बार जानकारी के अभाव में युवा इस लाभ से वंचित हो जा रहे थे। इससे युवाओं और अभिभावकों की जानकारी व वृहद रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के लिए इस बार वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसको लेकर शुक्रवार को विकास भवन से अलग-अलग तहसीलाें के लिए वैन को रवाना किया गया है। वैन गांव और कस्बे में जाकर युवाओं को 24 जनवरी को होने वाले वृहद रोजगार मेले की जानकारी देगी।
सेवा योजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 24 फरवरी को सुबह 10 बजे से रतन सेन डिग्री कालेज बांसी में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिलाओं के लिए विशेष पिंक रोजगार मेला और दिव्यांगों के लिए पर्पल रोजगार मेला का भी आयोजन किया गया हैं। मेले में 20 निजी क्षेत्र की कंपनियां दो हजार से अधिक रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं है।