{"_id":"602ffeb48ebc3ee939036fdc","slug":"employees-organization-staged-siddharthnagar-news-gkp3854112148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी संगठन ने धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी संगठन ने धरना दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारी संगठन ने धरना दिया
सिद्धार्थनगर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला इकाई ने विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस दौरान लंबित मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में कर्मियों से जुड़ी समस्याओं का मांगपत्र सीडीओे और अन्य अधिकारियों को सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि सबसे पहले ग्राम विकास अधिकारी से मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। इसके बाद एक अप्रैल 2005 से नियुक्त कर्मियों की पुरानी पेंशन बहाली, एक जनवरी 2020 से 30 जून 2021 तक रोके गए महंगाई भत्ते की बहाली, मान्यता प्राप्त संगठनों से ही मांगपत्र लेने पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। धरने के बाद सीडीओ पुलकित गर्ग को मांगपत्र सौंपा गया। इस दौरान जिला मंत्री सुजीत जायसवाल, मंडलीय मंत्री अरुण प्रजापति, अवधेश यादव, कृष्ण मोहन पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय, ओंकारनाथ, आशुतोष मिश्र, राजेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र तिवारी, राजेश मिश्रा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कमलेश यादव, लालजी गौतम, रवींद्र जाटव, विनय श्रीवास्तव, जमुना आर्या, अजय सिंह, जय सिंह सोनकर, महेश्वर पांडेय, अनूप रावत, मुकेश कुमार, पीयूष पांडेय उपस्थित थे।